
Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित बलदेव बस्ती के एक युवक को ड्यूटी जाने के क्रम में अज्ञात ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जाता है कि युवक का नाम करण है और वह शनिवार सुबह अपने घर से निकलकर आदित्यपुर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था. उसी दौरान बिष्टुपुर थाना अंतर्गत वोल्टाज बिल्डिंग के समीप एक अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मौके से ट्रक को लेकर चालक फरारहो गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां युवक का इलाज चल रहा है.







