
जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद नज़र आ रही है. वैसे पूरे राज्य में 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. इसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं और जागरूकता रथ के माध्यम से आमलोगों तक सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपायों को पहुंचा रहे हैं. 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के पहले दिन जहां प्रचार रथ को रवाना किया गया, वहीं आज जिला मुख्यालय से मोटरसाइकिल के माध्यम से बाइक रैली को रवाना किया गया.
जो शहर के विभिन्न सड़कों से होकर गुजरेगी और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. जानकारी देते हुए जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सड़क पर यात्रा कर रहे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके.







