
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. जहां आए दिन हाथी जान-माल का नुकसान पहुंचा रहे है. ताजा मामला ईचागढ़ थाना क्षेत्र का है जहां सोमवार रात करीब दस बजे से रात दो बजे तक जंगली हाथियों के झुंड ने सितु पंचायत के सालुकडीह गांव में जमकर उत्पात मचाया और गांव के जुरु महतो के घर को तोड़ डाला,वही नकुल महतो का खेत मे लगे सब्जी को चट कर गया साथ ही हाराधन महतो,राम महतो, बीर महतो,मधुसुधन महतो सहित सालुकडीह गांव के दर्जनों लोगों का खलियान में रखे धान को बर्बाद कर डाला.

जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है. आपको बता दे कि चार जनवरी को भी जंगली हाथियों ने सालुकडीह गांव के 24 वर्षीय लक्ष्मण महतो को कुचल डाला था. जिससे लक्ष्मण महतो की मौके पर ही मौत हो गयी थी. वही बीते 31 दिसंबर 2019 को भी जंगली हाथियों के झुंड ने कुकड़ू प्रखंड के कारकीडीह गांव के जंगल में लकड़ी काटने गयी एक महिला और एक बच्ची को कुचल दिया था जिसमें से महिला की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई थी.वही सितु पंचायत के मुखिया पंचानन पातर ने वन विभाग के ऊपर हाथी भागाने के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है. वही मुखिया ने जल्द मुआवाजा राशि भुगतान न होने पर ग्रामीणों के साथ वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय चांडिल का घेराव करने का बातें कही है.







