
जमशेदपुर : सोमवार से पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ है. इसके तहत परिवहन विभाग जिला पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही यातायात के नियमों को राहगीरों को बताने का काम कर रहा है. वैसे हर साल यह कार्यक्रम आयोजित की जाती है. लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जाता है. मंगलवार को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के समीप गांधीगिरी से राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए नियम नहीं मानने वाले या नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई. साथ ही भविष्य में वाहन लेकर सड़कों पर निकलने से पहले यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करने की अपील की गई.




