
सरायकेला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 09 राज्यों के सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया. इसमें सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल को सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)- में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया. मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में झारखंड के 09 जिला के उपायुक्तों को भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें सरायकेला जिला की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह सम्मान ग्रहण किया. यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी)- में सौ फीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया है. सरायकेला जिला समेत राज्य के कुल नौ जिलों को यह सम्मान मिला है. उपायुक्त अरवा राजकमल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू- अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. उनके साथ बतौर प्रतिनिधि एडीसी सुबोध कुमार भी मौजूद रहे.



