चाकुलिया: चाकुलिया – धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटूरखाम के पास रविवार को बाइक संस्या जेएच 05 डीटी 8580 दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां पहंची और लोगों ने इसकी सूचना चाकुलिया पुलिस को दी.(नीचे भी पढ़े)

सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाया है की वह कौन है और कहां जा रहा था. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है.







