गालूडीह : दारीसाई नवकुंज मंदिर में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गालूडीह प्राचीन रंकणी मंदिर के मुख्य पुजारी सह संन्यासी विनय दास बाबाजी के शिष्यों की भीड़ उमड़ी. पुजारी सुखदेव दास ने राधा कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन हुआ. वहीं, उपस्थित लोगों ने महाभोग के रूप में दाल, भात, सब्जी चटनी आदि ग्रहण किया. मौके पर सुखदेव दास, श्यामा पद दास, निर्मल चंद्र सिंह, बबलू महतो, विष्णु महतो, बादल महतो, मथुर सिंह, सुष्मिता दास, मानसी दास, देबू दास, पार्वती दास, दीपंकर भकत, सुखदेव महतो आदि उपस्थित थे.







