
पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हड़ियान काली मंदिर के समीप अनियंत्रित मोटरसाइकिल नंबर जेएच-05 बीजेड 0698 सड़क किनारे लगे लोहे के खम्भे से टकरा गई, जिसमें डुमरिया प्रखंड के बाकुलचन्दा के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें कोवाली पुलिस द्वारा इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है . घटना शनिवार रात लगभग 8 बजे की है. (नीचे भी पढ़े)

डुमरिया के बाकुलचन्दा के तीन युवक संजीत नायक,गेलहुं एवं श्रीशांत तीनों तुड़ी मेला से एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान इनकी बाइक हड़ियान काली मंदिर के समीप सड़क किनारे लगे लोहे के नेम बोर्ड खम्भे से टकरा गई. इस घटना में संजीत नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है. जिन्हें कोवाली पुलिस द्वारा इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया है .











