
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम दो बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मुसाबनी सीएचसी ले जाया गया, जहां जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों में मुसाबनी पावड़ा निवासी लखी मुर्मू और दहिगोड़ा निवासी श्रीकांत सिंह शामिल है. वहीं घायलों में अमन मुर्मू और प्रभा मुर्मू शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से घायल महिला लखी मुर्मू को टीएमएच भेज दिया गया. बताया जाता है कि वहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.













