गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 खड़िया कॉलोनी के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दारीसाई निवासी समाजसेवी प्रकाश दास की पहल पर घायल युवक को बेहोशी की हालत में अनुमंडल अस्पताल घाटशिला ले जाया गया. (नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार घाटशिला मउभण्डार निवासी राहुल दास अपने दोस्त अमन लेंका के साथ अपनी हीरो ग्लैमर बाइक संख्या जेएच 05 सीवाई 9145 से घाटशिला से जमशेदपुर जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
तभी खड़िया कॉलोनी के पास अचानक बाइक के आगे कुत्ता आने से वे डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच गिर गए. इस दुर्घटना में सिर व अन्य जगह चोट लगी है. युवक के मुंह से काफी खून निकल रहा था.



