गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के पास हाईवे पर तीन बदमाशों ने ट्रेलर चालक जमशेद खान पर हमला कर लूट का प्रयास किया. हमले के दौरान बदमाश चालक से पैसे छीनने का प्रयास करने लगे, लेकिन जब चालक ने पैसा नहीं दिया तो बदमाशों ने चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. वारदात मंगलवार शाम करीब चार बजे की है. चालक जमशेद खान ने बताया कि हाइवे किनारे गाड़ी संख्या एचआर 38 वी 7571 खड़ी कर आराम कर रहा था. कुछ देर बाद जमशेदपुर की ओर से तीन बदमाश हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 डीके 1045 से आया. फिर गाड़ी में चढ़कर पैसे का डिमांड करने लगा. जब पैसा नहीं दिया तो चाकू से हमला कर दिया.(नीचे भी पढ़े)

वहीं, हाईवे पर कुछ युवक खड़िया कॉलोनी की ओर पैदल जा रहे थे. चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर गाड़ी के अंदर झांका तो वह भौंचक्के रहे गए. बदमाश चालक के ऊपर चाकू से हमला कर रहा था. युवकों को देखकर तीनों बदमाश बाइक स्टार्ट कर भागने लगे. जिसमें से एक बदमाश को युवकों ने धर दबोचा. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस, दौरान दो बदमाश पास के एक जंगल में छुप गए. हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और दोनों बदमाशों को पकड़ा और मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दो बदमाशों और चालक का इलाज कराया. थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में विशाल, इम्तियाज, इमरान है, जो जमशेदपुर गोलमुरी का रहने वाला है.




