बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मैत्री संगठन ने रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर मेरू घाटी में सफाई अभियान चलाया और आनेवाली पीढ़ी को वातावरण स्वच्छ बनाने के लिए जागरूक किया. मैत्री संगठन के साथ आगे बढ़ने वाले ग्रामीण युवाओं को फुटबॉल प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया. इस कार्यक्रम में मैत्री संगठन के सदस्य संदीप साव, अरिंदम महापात्र, कुमारेश गिरि, अभिजीत कर, सौमित्र घोष, नंदलाल बेरा, धर्मेंद्र साव, सनी दे, पंकज पंडा, बाप्पा दे, अमित पंडा, सोमनाथ करण समेत अन्य उपस्थित थे. सदस्यों ने मेरू घाटी पहुंचे ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया और घाटी को साफ सुथरा रखने के प्रति जागरूक किया. मैत्री संगठन द्वारा किए गए कार्यों को ग्रामीणों ने भी सराहना की.



