
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की डोमजुड़ी पंचायत के डोमजुड़ी गांव में बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती द्वारा उपलब्ध कराये गये 50 कंबल को उनकी पत्नी नैयना महंती ने जरुरतमंदों के बीच वितरण किया. मौके पर श्रीमती महंती ने कहा कि कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से 50 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. कहा कि बहरागोड़ा के विधायक आपके पुत्र के समान है वे आप के सभी सुख दुःख में हमेशा साथ खड़ा रहेंगे. मौके पर झामुमो नेता आशिष गिरी,राजीव गिरी, नाडु मैती,साधु महाना, मिहिर बाड़ी, सुकुमार बाड़ी, कालीपद महाना, कुना पातर, राजू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.











