घाटशिला : भाजपा नेत्री समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत्त सोरेन ने शनिवार को 12 अगस्त 2023 को अपने घर में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया. साथी ही साथ घाटशिला के प्रेमनगर गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ करने की अपील की. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर डॉ सुनीता ने कहा कि हम सभी देश के नागरिक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणा स्रोत बन कर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है. हर घर तिरंगा अभियान में ऐसा कोई घर नहीं रहना चाहिए जहां तिरंगा ना लगा हो. तिरंगा ही हमारा सम्मान है. इस कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण मौजूद थे.




