घाटशिला : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो की अध्यक्षता में झारखंड सरकार के स्थानीय नीति, नियोजन नीति और सीटीईटी, उत्तीर्ण झारखंड के मेधावी आदिवासी मूलवासी बेरोज़गारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर देने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया एवं प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी को कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ उनका पुतला दहन किया गया. मशाल जुलूस घाटशिला के गोपालपुर रेलवे फाटक से शुरू होते हुए मेन रोड होते हुए घाटशिला रेलवे स्टेशन चौक तक पहुंचा. (नीचे भी पढ़े)
मशाल जुलूस लिए कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं झारखंड सरकार एवं कांग्रेस विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर मुख्य रूप से घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा युवा नेता लखन मार्डी, समाजसेवी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, संजय तिवारी, हरप्रीत सिंह, प्रदीप साह (पिंटू), आकाश दत्ता, सूजन मन्ना, आदित्य सोनी, साहिल आनंद, राहुल राउत, अजय कुमार शाह, गोपाल पटनायक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे.



