चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने शुक्रवार को 326 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. यह कार्यक्रम सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से आयोजित हुआ. कुणाल महतो ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है और सांसद पिता विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद मिलती है और समाज के सभी वर्गों में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है. इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुणाल महतो के प्रयासों की सराहना की. लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गरीबों को ठंड से बचने में मदद मिलती है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्थो महतो, उत्तम महतो, चंदन महतो समेत अन्य उपस्थित रहे.















