चाकुलिया : चाकुलिया स्थित तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नगर पंचायत स्थित कमारीगोड़ा में शुक्रवार को 100 असहाय महिलाओं एवं दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. झारखंड दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगानारायण दास एवं युवा समाजसेवी रवि तिवारी के नेतृत्व में कंबल वितरण का कार्य किया गया. गंगा नारायण दास ने कहा कि कड़ाके की ठंड से गरीबों को परेशानी न हो, इसलिए कंबल वितरित किये जा रहे हैं. उक्त कंबल तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट को पूर्व मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी ने प्रदान किये थे. इस अवसर भाजपा नेता दिनेश सिंह, अभिषेक पति, घानी सबर, तिता दास, ज्योतिका महतो, रामचंद्र मुर्मू, दिलीप मुर्मू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




