जमशेदपुर : उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम लगातार जारी है. इसके कारण सबसे अधिक रेल यातायात प्रभावित है. मुंबई और दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं. इक्का-दुक्का ट्रेनें ही समय से चल रही हैं. जानें ऐसी ही कुछ ट्रेनों के विषय में जो टाटानगर से होकर गुजरती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दिल्ली से पुरी जाने वाली 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे लेट चल रही है. इससे रात्रि 8 बजे टाटानगर पहुंचनेवाली इस ट्रेन के रात्रि रात 2 बजे पहुंचने की संभावना है. वहीं पुरी से वाया टाटानगर दिल्ली जानेवाली 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी अपने समय से करीब 4 घंटे लेट चल रही है और सुबह 6:22 बजे टाटानगर पहुंचने के निर्धारित समय की जगह यह सुबह 10:16 बजे टाटानगर पहुंची. 12809 मुंबई सीएसएमटी मेल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे लेट चल रही है. इसके दोपहर 1:37 बजे की जगह शाम 4:00 बजे टाटानगर पहु्ंचने की उम्मीद है. शालीमार से वाया टाटानगर मुंबई जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस भी 3 घंटे विलंब से चल रही है. टाटनगर स्टेशन पर यह अपने निर्धारित समय से मात्र 10 मिनट ही लेट थी. दुर्ग से टाटानगर होते हुए राजेन्द्रनगर जाने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे विलंब से चल रही है. इसके टाटानगर स्टेशन पर इसके शाम 6:10 बजे की जगह शाम 7:10 तक पहुंचने की संभावना है.




