चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित धर्मशाला प्रांगन में आगामी 14 जून को मारवाड़ी महिला समिति और मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह रक्तदान शिविर स्व प्रदीप लोधा एवं स्व प्रवीण लोधा की पुण्य स्मृति पर सरिता लोधा एवं गोपी कृष्णा के सौजन्य से किया जाएगा. रक्तदान शिविर 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा यह जानकारी मारवाड़ी महिला समिति की सदस्य रीता लोधा ने दी है. उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में लोग आकर रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं और पीड़ितों के जीवन रक्षा कर जीवन दाता बनें.



