जादूगोड़ा : डोमजुडी में विधायक फंड के लाखों रूपये की लागत से चैतन्य भवन बन कर तैयार हो गया है. आगामी 1 फरवरी को पोटका विधायक संजीव सरदार उक्त भवन का विधिवत् उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समाज की एक बैठक हुई. नवदीप दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि इस मौके पर सुबह आठ बजे मदन मोहन मंदिर से चैतन्य भवन तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा.



