
चाकुलिया : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के केंदाडांगरी गांव में नेताजी यूथ स्पोर्टिंग क्लब वर्ष 2004 से कमेटी के संरक्षक सह भाजपा नेता सरोज महापात्रा के नेतृत्व में भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर मां काली की पूजा करते आ रही है. यहां की पूजा भव्य पंडाल और पांच दिनों तक होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम के कारण क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी, परंतु इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने भव्य पंडाल, मेला और भीड़ भाड़ ना करने की प्रतिबंध लगाया है. सरकार की गाइड लाइन के तहत नियमों का पालन करते हुए कमेटी ने छोटा पंडाल निर्माण कर और छोटी मूर्ति स्थापित कर मां काली की पूजा सादगी पूर्ण ढंग से की गई. मौके पर कमेटी के संरक्षक सरोज महापात्रा ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित नियमों के तहत सादगी पूर्ण ढंग से मां काली की पूजा की गई है. कहा कि मां काली की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गयी और कोरोना संक्रमण से क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा करने की कामना की गयी हैं. कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कमेटी द्वारा किसी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया गया है और ना ही मेला लगाया गया है. पंडाल में मां की दर्शन करने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही पंडाल में प्रवेश करने का आग्रह किया है.पूजा को सफल बनाने में सुखेन दास, आशीष महापात्रा,देव दुलाल मईति, खगेन मईति, मिंटु मईति, नंदन मईति, कुणाल महापात्रा, कौशिक दास समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई है. वही चाकुलिया के नागा नल कॉलोनी में मां काली की पूजा श्रधापूर्वक की गई. वही शिल्पी महल क्लब, शास्त्री संघ क्लब द्वारा मां तारा मंदिर में मां काली की पूजा की गई. प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा गांव में सर्वजनीन काली पूजा कमेटी द्वारा सरकार के नियमों का पालन करते हुए मां काली की पूजा सादगी पूर्ण ढंग से की गई है.

नागानल कॉलोनी में काली पूजा कमेटी पंडाल का विधायक समीर महंती ने किया उदघाटन
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी में काली पूजा कमेटी द्वारा निर्मित पूजा पंडाल का बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने फीता काटकर उदघाटन किया. मौके पर विधायक समीर माहंती ने मां काली की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की. कहा कि पूजा से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहती है और आपसी एकता और भाईचारा बढ़ती है. कहा कि कमेटी सरकार द्वारा घोषित नियमों का पालन करते हुए मां काली की पूजा श्रधा पूर्वक और सदगी पूर्ण ढंग से करे. अवसर पर गौतम दास,बापी नंदी,देवाशीष दास, प्रणव बेरा, लखन मांडी, पुलक रंजन महापात्र,विशाल बारीक,मिथुन कर,बासुदेव महतो,नंद दास,बबलु बेरा, कमिटी के बाप्पा चंद, बाबलू चंद समेत अन्य उपस्थित थे.

शहीद गणेश हांसदा के परिजनों को बीडीओ ने दी दिवाली की शुभकामना
बहरागोड़ा : उपायुक्त सूरज कुमार के प्रतिनिधि के रूप में बहरागोड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश साहू शनिवार को कोसाफलिया गांव पहुंचकर गलवान घाटी में हुए शहीद गणेश हांसदा के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शहीद गणेश हांसदा पर प्रखंड और जिला वासियों को गर्व है. हम सभी दिवाली के अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से एक दीपक देश के शहीदों के नाम पर दीप जलाकर श्रधांजली देने के लिए अपील किया. वही ग्रामीणों ने साम में शहीद गणेश हांसदा के नाम दीप जलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी.















