जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के बीहड़ जंगल में बसा जोबलाकोचा के गाडिया टोला में डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इधर जे बी सी जोबला आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 36 डान्सरों ने भाग लिया, जिनमें से आठ डान्सरों को पुरस्कार के लिए चुना गया. इसमें माटीगोडा पंचायत के पूर्व मुखिया कार्तिक हेंब्रम ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस डान्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे जिलिंगगोड़ा निवासी कृष्णा जिसे 2501, द्वितीय पुरुस्कार सूरज (सोनागाड़ा) को 2001, तृतीय स्थान पर रहे रोहित (गालूडीह) को 1501, चौथे स्थान पर एसके साहिल (द्वारसिनी) को 1201 देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर कमेटी को और से मुख्य रूप से बिडराय समद, बागुन गागराई ,मोटाय सामद, अमन बोदरा, भीमसेन पात्र, बिरजू बोदरा, सोमाय समद, सुभाष सिंह, मानू मुर्मू, राज मंगल हेम्ब्रम, धीरेन बोदरा उपस्थित थे.



