जमशेदपुर : बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक के पास शुक्रवार की सुबह लूट की घटना घटी है. लूट की घटना के बाद लोगों में दहशत है. स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो व्यक्तियों से पैदल चलते समय मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए. बोड़ाम थाना प्रभारी दिलीप साई मांझी ने बताया कि एमजीएम थाना क्षेत्र की रिपीट कॉलानी निवासी राकेश किस्कू व उलीडीह निवासी राम बहादुर शर्मा अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान कुछ ही दूरी पर दोनों व्यक्तियों से अज्ञात लोगों ने मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गये. (नीचे भी पढ़ें)
लुटेरों ने पहले लेक के पास राकेश किस्कू को लूटा, फिर हेलीपैड मैदान के समीप वहां से भागने के क्रम में अकेले चल रहे राम बहादुर शर्मा के हाथ से भी मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये. इस मामले में राकेश के पिता सिंधु किस्कू और राम बहादुर शर्मा के संयुक्त लिखित आवेदन पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ बोड़ाम थाना में मामला दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



