घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालीचिती पंचायत अंतर्गत धोबनी गांव स्थित नहर के पुलिया से एक अज्ञात महिला का शव रविवार को पुलिस ने बरामद किया. समाजसेवी काली राम शर्मा की मदद से पुलिस ने नहर से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सड़ी गली शव को देख संदेहास्पद होने के कारण जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में घाटशिला थाना के एसआई घनश्याम कोड़ा ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कम से कम तीन-चार दिन पहले नहर में डूब गई होगी. शरीर फुला हुआ है साथ ही काफी दुर्गंध आ रहा है. अज्ञात महिला को पानी में तैरते हुए ग्रामीणों ने देखकर इसकी सूचना दी है. महिला की गुमशुदगी की सूचना भी थाने में नहीं है.




