गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया पंचायत अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय महुलिया का मंगलवार को उप प्रमुख सह अध्यक्ष प्रखंड शिक्षा निगरानी समिति गोपाल कृष्ण अग्रवाल और सदस्य सह पंसस काशीदा राम दास सोरेन ने आदर्श मध्य विद्यालय महुलिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका और बच्चों से बातचीत किये. निगरानी शिक्षा समिति के सदस्यों ने बच्चों के कक्षा मे जाकर बच्चो से पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)

बच्चों ने उप प्रमुख के सवालों के जवाब भी दिये. समिति के सदस्यों ने बच्चों को मध्याहन भोजन खिलाते हुए भौतिक निरीक्षण भी किया. समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल और सदस्य रामदास सोरेन ने कहा कि विद्यालय मे उपस्थित बच्चों को मेनू के अनुसार मंगलवार को विद्यालय मे चावल, चना, सब्जी और सलाद दिये गये. मौक़े पर प्रभारी प्रधानाध्यपिका शिप्रा दत्ता, मनोज सिंह, अनिता महतो, प्रियतमा मंडल, राजेश एक्का आदि उपस्थित थे.



