जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता लालटू चंद्र ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता शांति रंजन दास ने की. सबसे पहले गुरुदेव की रचित राष्ट्रगान का गाकर उन्हें नमन किया गया. साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने उनके कृतियों को याद करते हुए याद किया. अधिवक्ता रुबी कुमारी ने रविंद्र गीत गाया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय झा ने गुरुदेव के बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लेते हुए कहा कि हमें भी जितना समय मिले उतना दूसरों की सहायता के लिए समय निकालना जरुरी है. हमे जरुरतमंदों की सेवा करना चाहिए. इस अवसर पर अधिवक्ता, विजय प्रसाद, दिनेश वर्मा, अमरनाथ सिंह, तरुण कुमार, मिट्टू कुमार, रोबिन बनर्जी, अंजन कुमार साहू समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.



