
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के पाथराघाटी गांव के जनवितरण दुकान पर शनिवार को कार्ड धारियों के बीच पंचायत के मुखिया जादूनाथ हेम्ब्रम और उप प्रमुख पिंटू महतो ने सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया. मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा कि सोना सोबरन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. लाभुक योजना का लाभ लेकर लाभान्वित हो. वही बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया गांव में भी पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने लाभुकों के बीच धोती साड़ी और लुंगी का वितरण किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार लाभुकों को 10-10 रूपए में एक धोती और साड़ी उपलब्ध करा रही है ताकी गरीब भी नये वस्त्र पहन सके. श्री मुर्मू ने कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ लेकर लाभुक लाभान्वित हो रहे है. मौके पर प्रवीर जाना, विश्वजीत राणा, पप्पू गिरी, राजेन मंडल, कृष्णा मान्ना समेत अन्य उपस्थित थे.



