गालूडीह : बागालगोड़ा के धोडांगा सबर बस्ती के सबर पिछले कई दिनों से डायरिया की चपेट में है. बस्ती के दर्जनों सबर बीमार हैं. डायरिया पीड़ित मरीज कारू सबर (38) और असित सबर (25) की स्थिति गंभीर है. मुखिया प्रतिनिधि मंगल सिंह की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सबर बस्ती पहुंची. सीएचओ स्नेहा रानी, एएनएम कल्पना महतो ने 14 मरीजों का इलाज कर दवा दिया. जांच के लिए टीम ने सबर बस्ती से पेयजल का सेंपल लेकर गया. मालूम हो कि बागालगोड़ा के धोडांगा सबर बस्ती सबर लंबे समय से विभिन्न बीमारियों के चपेट में है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मंगल सिंह, सुरेश सिंह मुंडा, स्वास्थ्य सहिया सावित्री महतो, तिलक्तमा महतो आदि उपस्थित थे. (नीचे भी पढे़ं)

बस्ती का जलमीनार एक साल से खराब : बस्ती के सबरों ने बताया कि बस्ती में लगा जलमीनार एक साल से खराब है. इसकी सूचना संबंधित विभाग को कई बार दी गयी है लेकिन जलमीनार की मरम्मत आज तक नहीं की गयी है. बस्ती के सबर कुआं का पानी पी रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी पानी के पीने से ग्रामीणों को डायरिया हुआ है.



