चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का नारा नगर पंचायत क्षेत्र में विफल साबित हो रहा है। पंचायत क्षेत्र के हर वार्ड के गली मुहल्ले में कचरों का अंबार लगा हुआ है। नगर पंचायत में डोर टू डोर कचरा उठाव कार्य पाइनियर कंपनी के पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण दिन-प्रतिदिन बत से बदतर होती जा रही है। पाइनियर कंपनी के पास कचरा उठाव करने के लिए पहले 6-7 वाहन थी, परंतु वाहनों की मरम्मत नही होने के कारण अब सिर्फ तीन वाहनों से ही कर्मी डोर टू डोर जाकर कचरा उठाव कर रहे हैं बाकी के वाहन मरम्मत के अभाव में पड़े पड़े नष्ट हो रही है। (नीचे भी पढ़ें)

कचरा का उठाव कर रहे कर्मियों ने बताया कि फिलहाल जिस वाहन से कचरा का उठाव हो रहा है वह वाहन भी जर्जर हो चुका है किसी तरह वाहने चल रही है। वाहन के कचरा बॉक्स के चदरा भी टूट गया है कर्मी टूटे बॉक्स पर प्लाई या टीना डालकर किसी तरह कचरा का उठाव वाहन से कर रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि वे सभी कई बार वाहन की मरम्मत कराने के लिए नगर पंचायत के पदाधिकारी,जन प्रतिनिधि और पाइनियर कंपनी के अधिकारियों से गुहार लगाई हैं परंतु वाहन की मरम्मत कराने की दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नही किया है जिससे कर्मियों को कचरा का उठाव करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
ज्ञात हो कि कचरा उठाव कर रहे वाहनों की मरम्मत कराने की पहल कचरा उठाव कर रही पाइनियर कंपनी को करनी है परंतु कंपनी द्वारा वाहनों की मरम्मत नही की जा रही है जिससे वाहन मरम्मत के अभाव में नष्ट हो रही है। जल्द से जल्द वाहनों की मरम्मत नही हुई तो नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव कार्य पूर्ण रूप से ठप हो जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने दूरभाष पर बताया की कचरा उठाव वाहन ठप पड़ी है उन्हें जानकारी है।कहा की वाहन की मरम्मत कराने के लिए कई बार विभाग और पाइनियर कंपनी के अधिकारियों से कहा गया है परंतु ना तो विभाग ही पहल कर रही है और ना ही कंपनी के अधिकारी ही उचित पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी पाइनियर कंपनी के अधिकारियों के बर्ताव से काफी परेशान है।





