चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के माकड़ी गांव से सटे कैनाल के पास मंगलवार की सुबह दो हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के गांव से सटे जंगल में रहने की सूचना वन कर्मियों को दे दी है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में ही गांव से सटे कैनाल के पास विचरण करते दो हाथियों को देखा है. गांव में पुनः हाथियों के आने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने कहा कि हाथियों के आतंक से बड़े, बुजुर्ग और बच्चें सभी डर से सहमे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाते हैं. कहा कि फिलहाल ग्रामीण हाथियों को गांव से दूर भगाने में जुटे हुए हैं परंतु हाथी भगाने में असफल साबित हो रहें हैं. समाचार लिखे जाने तक हाथी माकड़ी जंगल में शरणागत है.




