जामताड़ा : झारखंड की जामताड़ा पुलिस ने ने साइबर अपराध के विरुद्ध की गई छापेमारी में 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. साइबर अपराधियों के जामताड़ा मॉडल का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार अपराधियों के पास 59,000 रुपये नगद,10 मोबाइल, 12 सिम एवं 01 आधार कार्ड बरामद किया गया. जामताड़ा का पहचान पूरे देश में साइबर अपराध के लिए है. इसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है. ऐसे में लोग जामताड़ा पुलिस पर ही सवाल उठाते है कि जब ये साइबर अपराधी वहीं रहते है तो फिर क्यों नहीं कार्रवाई होती है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी खुद उसी विधानसभा से चुनाव जीतते है. लिहाजा, अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है. करीब तीन दिन पहले भई जामताड़ा पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था. इन लोगों को जेल भेजा गया था. उनके पास से 20 मोबाइल, 34 सिम और दो एटीएम कार्ड बरामद किया गया था.




