चाकुलिया: चाकुलिया वन क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना किसी ना किसी जंगल में आग लग रही है और आग से जंगल के पेड़ पौधें झूलस रहें हैं और वन जीवों पर आफत आ रही है. चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क किनारे जंगली झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी है जिस कारण आग धीरे धीरे जंगल में भी फैल गई.(नीचे भी पढ़े)

अब जंगल के चारों और आग ही आग है. जंगल में लगी आग की लपटे धधक रही है. आग से जंगल के पेड़ पौधें भी झुलस रहें हैं. समाचार लिखे जाने तक चौठिया गांव से लोधाशोली गांव तक के सड़क किनारे तक झाड़ियों और जंगल में आग लगी हुई है. रात होने के कारण कोई भी आग को बुझाने नहीं पहुंचा है.



