रांची: झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 की एक बैठक मार्च महीने में होना है.जिसको लेकर रांची नगर निगम पूरे शहर सुदंर बनाने में लगा हुआ है. साथ ही साथ रोड से लेकर नाला- पार्क को भी नया लुक दिया जा रहा है. शहर में वाल पेंटिंग लेकर अलग अलग कलाकृति से शहर को नया रुप दिया जा रहा है. इसी क्रम में शहर के सभी पोल का भी रंग रोगन किया जा रहा है,साथ ही उन पोल पर रंगीन लाइट भी लगाएं जा रहे है. साथ में सभी पोलों पर रोप लाइट भी लगाकर चमकाया जा रहा है. वहीं जिस एजेंसी को नए लूक देने का काम दिया गया, उसे मेंटेनेंस भी करना है. नगर निगम प्रक्षेपण कमेटी ने बैठक कर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.(नीचे भी पढ़े)
एजेंसी को जल्द से जल्द इस काम को पूरा करने के लिए कहा गया है. जिससे कि जी-20की बैठक में आने वाले डेलीगेट्स के स्वागत में किसी तरह की कमी नहीं रह सके. शहर को साफ- सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने नगर निगम के साथ मिलकर एक कोआर्डिनेशन टीम का गठन किया है, जो टीम अपना कार्य कर रही है. आने-जाने में किसी भी अतिथियों को परेशानी न हो, इस बात पर विशेष नजर रखी जा रही है. रुट चार्ट तैयार किया जा रहा है. जी-20 की बैठक को लेकर रांची के उपायुक्त ने नगर निगम को स्पेशल अभियान चलाने का निर्देश दिया है,ताकि रांची की शानदार छवि बनी रह सके.



