चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बुधवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस 19 मार्च को प्रातः 11:30 बजे कलश स्थापना की जायेगी एवं 27 मार्च को प्रातः 9.00 बजे से गायत्री शक्तिपीठ, चाकुलिया में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा. नौ दिवसीय लघु अनुष्ठान करने वाले गायत्री साधक इस महायज्ञ में आहुतियां समर्पित करके अपनी नवरात्रि साधना की पूर्णाहुति करेंगें. सभी श्रद्धालु भक्तजनों से विनम्र निवेदन है कि इस महायज्ञ में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य के भागिदार बने.



