घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दाहीगोड़ा दौरे के क्रम में पहुंचे जिप सदस्य कर्ण सिंह से ग्रामीणों ने गांव में सड़क एवं नाली की समस्या बताते हुए उनसे गांव में सड़क एवं नाली का निर्माण कराने की मांग की. जिला परिषद सदस्य सह जन वितरण प्रणाली समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह, घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव समेत अन्य जनप्रतिनिधि दाहीगोड़ा स्थित सुधा आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप पहुंचे एवं स्थल का निरीक्षण किया. जिप सदस्य श्री सिंह ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही वरीय पदाधिकारियों से बात कर सड़क व नाली का निर्माण कराने का आश्वासन दिया.



