रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित दिलीप साव स्मृति भवन में रविवार को नगर भाजपा कार्यसमिति की की बैठक शुरू हुई. नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हो रही उक्त बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई. (नीचे भी पढ़ें)

महानगर समिति के महामंत्री गौतम रवानी के संचालन में आयोजित हो रही बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता व अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा, भाजपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष संजू पांडे, अमित जायसवाल, एसटी मोर्चा के महामंत्री विजय मेलगांडी, भाजपा नेता शेष नारायण लाल, सुरेश साव, अशोक दास, गुड्डू सिंह, संजय पासवान, बिनोद शर्मा, परविंदर सिंह चौहान, राजेश प्रसाद, बजरंग महानंद, दीपक सिंह अश्वनी प्रमाणिक, अर्जित वर्मा, गौतम रवानी आदि शामिल हो रहे हैं.



