
घाटशिला : घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने 13 लाख की लागत से स्वीकृत दो योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. विधायक मद के अन्तर्गत फारेस्ट ब्लॉक पचायंत के ताबांजुड़ी गांव में 6 लाख 95 हजार की लागत से 850 फीट पीसीसी सड़क और पाथरगोड़ा गांव के फुटबॉल मैदान में 6लाख 500 रूपए की लागत से स्टेज एंव पडिंत रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति निर्माण का शिलान्यास किया. इस अवसर पर विधायक ने ग्रामीणों को सबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में फंड की कमी के कारण जो विकास का काम थम गया था आने वाले समय में विकास को गति मिलेगा. विकास की रफ्तार तेजी आएगी इस अवसर पर जिला पार्षद बाघराय मांडी,काली पदो गोराई,कान्हु सामंत, अध्यक्ष प्रधान सोरेन,सचिव सोरेन,फारेस्ट बूढ़ान सोरेन,ग्राम प्रधान फुरमल टुडू,माझो माझी,गोरांग महाली,रामचंद्र मूर्मू,सजीवंन पातर,वीराम मुर्मू,सिराल मुर्मू,मोहन चन्द्र मुर्मू,सुर्दशन हासंदा समेत अन्य उपस्थित थे.












