
घाटशिला : वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन पट्टा दावों के निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में अनुमंडल वन अधिकार समिति घाटशिला की बैठक आयोजित हुई. बैठक में वन विभाग की ओर से सहायक वन संरक्षक, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर सहित अनुमंडल वन अधिकार समिति घाटशिला के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत अंचल कार्यालय से प्राप्त कुल 251 दावा पत्रों को बारी-बारी से जांच की गयी. जिसमे 58 दावा पत्र सही पाया गया और इसकी स्वीकृति अनुमंडल वन अधिकार समिति द्वारा प्रदान किया गया. जिसमे मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सूर्यबेड़ा गांव के कुल 20 दावा पत्र, घाटशिला प्रखंड अंतर्गत 05, गुड़ाबांधा प्रखंड अंतर्गत 23, चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत 08 और धालभूमगढ़ और डुमरिया प्रखंड अंतर्गत 01-01 दावा पत्र स्वीकृति दी गई है. शेष दावा पत्रो को त्रुटि निराकरण हेतु अंचल कार्यलयों को वापस किया गया है.



