बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक उम्मीदों से कहीं बेहतर आम के मंजर आये हैं, किसान थोड़ी सावधानी बरतें तो आम के बेहतर उत्पादन से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है. आम की फसल को लेकर लोग पहले से आश्वस्त थे कि इस बार बेहतर मंजर आयेगा, क्योंकि पिछले बार आम के पेड़ पर मंजर नहीं के बराबर आये थे और पैदावार भी काफी कम हुई थी. जानकारों का मानना है कि आम की फसल एक साल बढ़िया होती है तो दूसरे साल काफी कम होती है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बार किसानों को सुकून देने वाली बात यह है कि कुछ खास किस्म के आम के पेड़ पर मंजर नहीं आये है, बल्कि सभी आमों के पेड़ पर बंपर मंजर देखने को मिल रहा है. इससे किसानों में खुशी देखने को मिल रहा है. बहरागोड़ा क्षेत्र में वैसे तो सभी आम होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा लंगड़ा, हिमसागर, तोताफल्ली, आम्रपाली, सुंदरी, मालदह, कृष्णभोग, मल्लिका आम होते हैं.



