कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप दोपहर 1:22 मिनट पर आया. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई. अचानक आए भूकंप के झटकों ने हर किसी को चौंका दिया. केंद्रीय मेंत्री सुकांत मजुमदार एक कार्यक्रम के मंच पर थे तभी झटके शुरू हो गए जिससे वह स्तब्ध रह गए. भूकंप के झटके भारत के अलावा बांग्लादेश में भी महसूस किए गए. (नीचे भी पढ़ें)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता और आस-पास के इलाकों में 5.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का सेंटर बांग्लादेश के खुलना से 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई गई है. भारत और बांग्लादेश की सीमा पर भूकंप के झटकों का काफी ज्यादा तीव्रता से महसूस किया गया. दिन में आए भूकंप से लोग दहशत में आ गए. (नीचे भी पढ़ें)

कोलकाता में भूकंप के झटके लगने के तुरत बाद लोग ऊंची बिल्डिंग्स से बाहर निकल आए. भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोगों के चेहरों पर खौफ दिखाई दे रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घरों में दीवारों और छत से टंगी चीजें हिलने लगीं. ऑफिसों में इस वक्त पर ज्यादा लोग लंच की तैयारी में जुटे थे, तभी भूकंप के झटकों ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया. ऊंची बिल्डिंगों में मौजूद लोग नीचे और खुली जगह की तरफ भागे.



