जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के कुमीरमुडीह गांव के 14 मौजा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. इस संदर्भ में ग्राम प्रधान ने बताया कि रामदेव हेंब्रम और कारिया हांसदा द्वारा फर्जी ग्राम प्रधान बनकर गांव में शासन किया जा रहा है, जबकी गांव में पारंपरिक ग्राम प्रधान या ग्राम सभा की व्यवस्था वर्षो से चली आ रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत किसी भी मामलों का संचालन पारंपरिक व्यवस्था एवं ग्राम प्रधान के माध्यम से होता आया है. वहीं गांव में यदि कोई व्यवस्था बिगड़ती है तो 12 मौजा प्रधान एवं रूढ़ीवादी प्रथा व्यवस्था के अनुसार समस्या का समाधान किया जाता है. वहीं रामदेव हेंब्रम एवं कारिया हांसदा दोनों को कई बार लिखित आवेदन देकर ग्राम सभा की बैठक में बुलाया गया, परंतु दोनों अनुपस्थित रहते है. उपर से उनके द्वारा ग्राम सभा के लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.







