जमशेदपुर : ड्राइवर दिवस के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर में ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों और सुरक्षा को लेकर विशाल रैली निकाली. रैली साकची स्थित आम बागान से शुरू होकर डिमना चौक तक पहुंची. इसमें बड़ी संख्या में ड्राइवर शामिल हुए. रैली के दौरान ड्राइवरों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ आए दिन बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे उनके बीच असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा कि सड़क पर काम करने के दौरान ड्राइवरों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. (नीचे भी पढ़ें)
ड्राइवरों ने केंद्र और राज्य सरकार से उनकी सुरक्षा की गारंटी देने, उनके साथ होने वाली बदसलूकी और मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने तथा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. अपनी इन्हीं मांगों को लेकर ड्राइवरों ने एकजुट होकर रैली निकाली और सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील की.




