जादूगोड़ा : तुरामडीह एवं आसपास के नांदुप, तुरामडीह आदि की ग्रामसभा ने तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में यूसिल प्रबंधन की कथित दमनकारी नीतियों को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि क्षेत्र के प्रभावित व विस्थापित गांवों के 10 ठेका मजदूरों को काम से हटा दिया गया है. ग्रामीणों ने झामुमो जिला मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी से मुलाकात कर उनसे अपने आंदोलन के लिए समर्थन मांगा है. (नीचे भी पढ़ें)
झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने इस संबंध में आरोप लगाया कि यूसिल के संरक्षण में कंपनी के यूसिल के गुर्गे ठेका मजदूरों से अवैध वसूली बंद करें व 10 ठेका मजदूरों को तत्काल बहाल किया जाय, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा, जिसको लेकर जल्द ही तुरामडीह में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को गोलबंद किया जाएगा जिसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी.







