गालूडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला प्रखंड कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल हालचाल जानने उलदा स्थित उनके घर पहुंचे. मालूम हो कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष भूतनाथ हांसदा की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब है.वे इलाजरत है. (नीचे भी पढ़े)
खबर मिलने के बाद झामुमो वरिष्ठ नेता जगदीश भकत प्रतिनिधि मंडल के साथ उलदा गांव पहुंचे. उन्होंने कहा भूतनाथ बाबू कई दिनों से बीमार है उनके समुचित इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से वार्तालाप किया गया है. अस्पताल में उनका इलाज कराया जायेगा. मौके पर जिला सचिव रतन महतो, सह सचिव मोहम्मद जलील, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, काला सरकार, सागर पानी आदि उपस्थित थे.







