जादूगोड़ा : ब्रह्मर्षि महिला विकास मंच की जादूगोड़ा शाखा की ओर से शुक्रवार को यूसिल कॉलोनी सामुदायिक केन्द्र में होली महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर महिलाओं ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया व एक दूसरे को जम कर अबीर-गुलाल लगाया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मर्षि विकास समिति के जादूगोड़ा अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, पी के राय, अलका तिवारी, नूतन राय, आर एन विद्यार्थी, पूनम सिंह, निधि विद्यार्थी, चित्रलेखा सिंह, रेखा दुबे, रेखा शर्मा, रागिनी शर्मा समेत अन्य महिलाओं ने भगवान परशुराम, सहजानंद सरस्वती व भगवान शिव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान महिलाएं बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में खेले होली जैसे होली गीतों पर खूब झूमीं व बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर होली महोत्सव के रंग में चार चांद लगा दिये.



