चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव में मंगलवार को हूल दिवस धूमधाम से मनाया गया. नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव में हूल दिवस कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती शामिल हुए. विधायक श्री मोहंती ने सिदो कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अवसर पर झामुमो नेता और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया और वीर शहीद सिदो कान्हू अमर रहे नारा लगाया. मौके पर विधायक श्री मोहंती ने सिदो कान्हू की जीवनी पर प्रकाश डाला और युवाओं को शहीदों के जीवनी से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वाहन किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, श्रीनाथ मुर्मू, बलराम महतो, साहेबराम मांडी, राजा बारिक, अर्जुन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.







