चाकुलिया: चाकुलिया वन विभाग से सटे दिघी गांव के पास रामलाल हाथी ने गुरुवार की शाम श्री राज उद्योग राइस मिल में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथी शाम करीब 6 बजे उद्योग का मुख्य गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. उद्योग के मालिक सुभाष कुमार लोधा ने बताया कि हाथी ने उद्योग में रखें धान और खुद्दी को खाकर और पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया है. विदित हो कि रामलाल हाथी पिछले कई दिनों से चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है.(नीचे भी पढ़े)
मंगलवार की रात हाथी ने चाकुलिया के वार्ड नंबर 10 स्थित एफसीआई गोदाम का मुख्य गेट तोड़कर चावल और धान को खाकर और पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया था. हाथी के बढ़ते उपद्रव को देखते हुए भी वन विभाग मौन है. मिल में हाथी के घुसने की सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी और क्यूआरटी टीम वहां पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह हाथी को मिल से बाहर निकाल कर जंगल की और ले गए. दिघी गांव से सटे जंगल में हाथी के रहने से ग्रामीण भी काफी दहशत में है.



