चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़िशा गांव में मंगलवार देर रात खेत में ट्रैक्टर से खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक भातकुंडा गांव निवासी वरूण नायक ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि खेत में अत्यधिक किचड़़ होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर चालक नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार घटना स्थल पहुंचकर जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर को हटवाया और वरूण के शव को बाहर निकालकर. एक वाहन से वरूण को चाकुलिया सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.



