पोटका: प्रखंड के कालिकापुर में श्रीश्री चैतन्य महाप्रभु महामिलन उत्सव सह अखण्ड महामंत्र जाप यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के उपरांत संत श्री राधादास बाबाजी प्रतिष्ठित मंच में हुआ. विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी रानीता सरदार ने फीता काटकर हरिनाम संकीर्तन का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कालिकापुर में विगत कई वर्षों से महामिलन उत्सव सह नाम यज्ञ का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन को लगातार वृहद रूप से आयोजित करने से यहां की कमिटी एवं ग्रामीणों का सफल योगदान सराहनीय है .उन्होंने कहा कि पुजा पाठ के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति एवं समाज मे आपसी प्रेम बढ़ता है .(नीचे भी पढ़े)

कालिकापुर में तीन दिवसीय आयोजन का समापन 28 मार्च को नाम यज्ञ अनुष्ठान के समापन एवं महाभोग वितरण के साथ होगा .नाम यज्ञ में नित्यानन्द संकीर्तन सम्प्रदाय, राधाकृष्ण संकीर्तन सम्प्रदाय, राधाकृष्ण महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, निताई गौर महिला संकीर्तन सम्प्रदाय, गौरांग महाप्रभु सम्प्रदाय, श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन सम्प्रदाय, सुखदेव गोस्वामी संकीर्तन सम्प्रदाय, माता सच्ची ठाकुरानी संकीर्तन सम्प्रदाय संकीर्तन की प्रस्तुति कर रहे है .आयोजन को सफल बनाने में मुखिया बाघराय सोरेन, पंसस दीपक भगत,पुजारी तारनिसेन दास,सुबल चंद्र भगत,हितेश भगत,तोड़ो महाली,भीमसेन भगत,निमाई चंद्र भगत,भवतोष भगत,देवदुलाल दास,चंदन भगत समेत समस्त ग्रामवासी योगदान दे रहे है.




