बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया मोड़ स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर महान स्वतंत्रता दिवस सेनानी बाबा तिलका मांझी की 276वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी मुख्य रुप से उपस्थित हुए. उन्होंने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्षों को याद किया. साथ ही कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के पदचिन्हों पर चलने और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. (नीचे भी पढ़े)
पूरा क्षेत्र बाबा तिलका मांझी अमर रहे के नारों से गूंज उठा. वहीं जयंती की उपलक्ष्य में आयोजन समिति की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान क्षेत्र की समृद्धि परंपरा को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा. इस गौरवशाली अवसर पर अवसर पर पूर्व मुखिया सह मुखियापति सोमाय हांसदा, नायके बाबा जीतराय हांसदा, करण बेसरा, विधान हांसदा, चतुर सोरेन, समीर सोरेन व समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.








